महासमुन्द
शराब समेत आरोपी बंदी
23-Jun-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 जून। आबकारी वृत्त सांकरा की टीम ने शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। 21 जून को आबकारी वृत्त सांकरा की टीम द्वारा ग्राम उतेकेल थाना सांकरा निवासी दुबेलाल निषाद के आधिपत्य से कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपए एवं 7 लीटर महुआ लाहन कीमती 350 रुपए जुमला कीमती 2350 रुपए जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में अधिक मात्रा में अवैध शराब का धारण करना आबकारी अधिनियम की धारा 34-1, क, च, 34-2, 59 क का गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया एवं रिमांड लेकर जेल दाखिल कराया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे