महासमुन्द
बाइक चोरी का आरोपी पकड़ाया
23-Jun-2024 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 जून। महासमुंद जिले की बसना थाना पुलिस को मोटर साइकिल चोरी के आरोपी को पकडऩे में सफलता मिली है। दो प्रकरणों में चोरी हुए दो मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से दो मोटर सायकल कीमती 90 हजार रुपए बरामद किया गया है। प्रार्थी सियाराम बारिक ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर प्लस को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के सामने से किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। साथ ही प्रार्थी शिवकुमार बंजार ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी मोटर सायकल हिरो डिलक्स को शराब दुकान बसना के गेट के पास से किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। उक्त दोनों घटना के आरोपी महेन्द्र कुमार वैष्णव बेहरापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद को हिरासत में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे