महासमुन्द

मेले में युवक पर चाकू से हमला
21-Jun-2024 2:42 PM
मेले में युवक पर  चाकू से हमला

महासमुंद, 21 जून। महासमुंद के ग्राम कारागुला के भीमसेनी एकादशी पर मेले का आयोजन किया गया। यहां मेले में आये एक आदिवासी युवक पर चाकू से हमला करने की खबर है। बताया गया है कि चाकू से घायल के साथियों के सिर पर भी हमला हुआ है। पुलिस ने बताया है कि घटना के पहले युवकों में कहा सुनी के बाद विवाद हुआ था। पश्चात गाली-गलौच हुई फिर युवक पर चाकू से हमला की घटना हुई।

पुलिस के अनुसार कोमाखान थाना क्षेत्र के टुहलू चौकी के ग्राम कोकड़ी निवासी आदिवासी पर चाकू हमला के बाद एक लडक़े का सिर फूट गया। मेले में तैनात पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची। जहां 112 की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां से एक युवक को रायपुर रेफर कर दिया गया है। टुहलू चौकी प्रभारी मुरलीधर भोई का कहना है कि उक्त घटना रात्रि में मेला स्थल से कुछ ही दूरी पर पंडरीपानी गांव जाने वाली कच्ची सडक़ पर हुई।


अन्य पोस्ट