महासमुन्द

होल्ड खाते से 27 लाख रिवर्स कराने वाले पिरदा बैंक प्रबंधक निलंबित
21-Jun-2024 2:39 PM
होल्ड खाते से 27 लाख  रिवर्स कराने वाले पिरदा  बैंक प्रबंधक निलंबित

महासमुंद, 21 जून। प्राथमिक साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के धान खरीदी केंद्र फर्जीवाड़ा मामले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पिरदा का भी अहम रोल सामने आया है। नोडल अधिकारी जी एन साहू ने बताया है कि शिवनाथ पटेल तत्कालीन शाखा प्रबंधक शाखा पिरदा द्वारा की गई इस लापरवाही के लिये बैंक मुख्यालय द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि ग्रामीण सेवा सहकारी समिति जाड़ामुड़ा में फर्जी रकबा बढ़ाकर धान खरीदी किए जाने की शिकायत को लेकर जांच टीम गठित की गई है। टीम द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की गई है। तत्पश्चात फर्जी रकबा बढ़ाकर धान खरीदी करने संबंधी शिकायत की प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना बसना मे दर्ज कराई गई है।

शिकायत में उल्लेखित किसानों के खातों में कृषक उन्नति योजना की राशि 12 मार्च 2024 को जमा की गई है एवं इन खातों को होल्ड किया गया था। उसके बावजूद शिवनाथ पटेल शाखा प्रबंधक शाखा पिरदा द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से लगभग 27 लाख का भुगतान कर दिया गया। राशि भुगतान संबंधी जानकारी संज्ञान में आने पर पुन: संबंधित बैंक से राशि को रिवर्स करवाकर पुन: उन्ही खातों में राशि जाड़ामुड़ा फर्जीवाड़ा के आरोपियों के फ्रिज खाते से 25 लाख ट्रांसफर की बिना अनुमति के बैंक ने अन 25 लाख रुपए दूसरे व्यक्ति के खाते में  ट्रांसफर कर दिए। आरोपित किसानों के होल्ड अकाउंट निलंबित बीएम शिवनाथ पटेल और यहां पदस्थ अकाउंटेंट उसत प्रधान की आइडी से अनहोल्ड कर किया गया था।


अन्य पोस्ट