महासमुन्द

बिना अनुमति सहकारी बैंक ने 25 लाख रुपए दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफ र कर दिए
20-Jun-2024 3:38 PM
 बिना अनुमति सहकारी बैंक ने 25 लाख रुपए दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफ र कर दिए

जाड़ामुड़ा धान खरीदी फ र्जीवाड़ा

महासमुंद, 20 जून। महासमुंद जिले के जाड़ामुड़ा धान खरीदी फ र्जीवाड़ा में सहकारी बैंक( को-ऑपरेटिव बैंक) पिरदा का भी अहम रोल सामने आया है। फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के फ्रीज किए खाते को जिला प्रशासन की बिना अनुमति के बैंक ने अनहोल्ड कर 25 लाख रुपए दूसरे व्यक्ति के खाते पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। आरोपित किसानों के होल्ड अकाउंट निलंबित बीएम शिवनाथ पटेल और यहां पदस्थ अकाउंटेंट उसत प्रधान के आइडी से अनहोल्ड किया गया था। 

 सेवा सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के तत्कालीन प्रबंधक उमेश भोई, दो कंप्यूटर आपरेटर मनोज प्रधान, मनीष प्रधान और 18 किसानों ने मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है।

जांच अनुसार इन्होंने शासन से करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। इस मामले में तत्कालीन प्रबंधक, दोनों कंप्यूटर आपरेटर और 18 किसान आरोपित हैं। इसमें से छह लोग एक ही परिवार के हैं। जिसमें ईश्वर,संतलाल, दासरथी, निराकार, मनोहर और मनोज शामिल हैं। इसमें पिरदा बैंक में कार्यरत एक स्टाफ  का इन आरोपितों से पारिवारिक संबंध है। होल्ड खाते को अनहोल्ड कराकर फंड ट्रांसफर कराने में इस कर्मचारी की भूमिका बताई जा रही है, जांच जारी है।

 इस फर्जीवाड़े की गंभीरता देखते हुए इसमें शामिल किसानों के बंैक खातों की जांच कर जिला प्रशासन ने होल्ड करवाया था। लेकिन को-ऑपरेटिव बैंक पिरदा के कर्मचारियों ने होल्ड खाते को जिला प्रशासन की बिना अनुमति के ही अनहोल्ड कर  25 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर  किया।  हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने संबंधित खाता धारक के खाते से 25 लाख को रिवर्स आरोपित के खाते में  जमा करवाया है। इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।  लोगों का आरोप है कि पुलिस ने फ रार मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार करने में अनमने ढंग से कार्य किया है। साथ ही अन्य आरोपितों की धरपकड़ पर भी ध्यान नहीं दिया है। यहां तक आरोपितों के स्वजनों को नोटिस देकर थाने बुलाने और पूछताछ का प्रयास भी नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि को आपरेटिव बैंक पिरदा में उसत प्रधान अकाउंटेंट है।

जो धान खरीदी फर्जीवाड़े में शामिल संतलाल परिवार का दामाद है और होल्ड खाते को अनहोल्ड करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वीवीआर वाउचर वेरिफिकेशन रिपोर्ट से इसका पता लगाया जा सकता है। सेवा सहकारी समिति जाड़ामुड़ा में दो कंप्यूटर आपरेटर थे। जिसमें से एक मनोज प्रधान फर्जीवाड़े में शामिल संतलाल लाल प्रधान का भतीजा है, जो अभी फरार है।

 

वहीं दूसरा कंप्यूटर आपरेटर मनीष प्रधान को आपरेटिव बैंक पिरदा में पदस्थ अकाउंटेंट उसत प्रधान का भतीजा है। वह भी फ रार है।

आरएस भोई, प्रभारी ब्रांच मैनेजर,कोआपरेटिव बैंक पिरदा का कहना है कि आरोपित किसानों के होल्ड अकाउंट बीएम शिवनाथ पटेल और यहां पदस्थ उक्त प्रधान के आइडी से अनहोल्ड किया गया था। इसके बाद फंड आरटीजीएस किए गए थे। फिलहाल पटेल निलंबित हैं और उक्त  बैंक में कार्यरत हैं। आरोपित किसान संतलाल, दासरथी, निराकार के रिश्तेदार हैं।


अन्य पोस्ट