महासमुन्द

पौधरोपण कर राहुल का जन्मदिन मनाया
20-Jun-2024 3:37 PM
पौधरोपण कर राहुल का जन्मदिन मनाया

महासमुंद,20 जून। सरायपाली नगर के शासकीय देवेंद्र बहादुर महाविद्यालय में कांग्रेसियों ने पौधरोपण कर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, प्रो क्षीर सागर पटेल, बाघ सर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रामदयाल पटेल, अरमान हुसैन, केशव अग्रवाल,एनएसयूआई प्रदेश सह संयोजक जयंत यादव, दुष्यंत साहू, विभीषण चौहान, लक्ष्मीनारायण चौहान आदि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट