महासमुन्द
भीमसेनी एकादशी पर शरबत वितरण
19-Jun-2024 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जून। महासमुंद में स्थानीय अंबेडकर चौक के पास भीमसेनी निर्जला एकादशी पर माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने शरबत वितरण किया। इस दौरान राहगीरों व बस यात्रियों ने शरबत ग्रहण कर साधुवाद दिया। मालूम हो कि आज के दिन जल दान का विशेष महत्व बताया गया है। शरबत वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से काजल राठी, सीमा लड्डा, चंदा टावरी, योगिता लड्डा, प्रीति केला, रंजना केला, आयुषी चांडक, श्रद्धा राठी, श्वेता राठी, निधि आदि शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे