महासमुन्द
प्रियंका के वायनाड उपचुनाव उम्मीदवारी की घोषणा से महिलाओं में हर्ष की लहर-राशि
19-Jun-2024 7:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 जून। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आगामी वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार की घोषणा से देश के महिलाओं में हर्ष की लहर है।
संसद से लेकर सडक़ तक नारी शक्ति में और मजबूती आएगी। श्रीमती महिलांग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उक्त घोषणा से नारी शक्ति में बढ़ोतरी के साथ सदन में महिला प्रतिनिधित्व में वृद्धि होगी व देश की महिलाओं की समस्याओं को सदन में मजबूती से रखकर निराकरण का सार्थक प्रयास होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे