महासमुन्द

भीमसेनी एकादशी पर कारागुला में लगा मेला
19-Jun-2024 4:05 PM
भीमसेनी एकादशी पर कारागुला में लगा मेला

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने की शिरकत

-‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 19 जून। भीमसेनी एकादशी पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम कारागुला में भीमसेनी मेला का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारकाधीश यादव ने शिरकत की।

जैसे ही विधायक श्री यादव मेला स्थल पर पहुंचे, आयोजन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा गाजे-बाजे के साथ उन्हें मेला स्थल तक लाया गया। विधायक श्री यादव ने सर्वप्रथम  देवता की पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात सभा मंच के पास उन्हें लाया गया, जहां आयोजन समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा विधायक श्री यादव सहित उपस्थित कांग्रेसजनों का स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक श्री यादव ने बताया कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं और इसे करने से पूरे साल भर की 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है।भीमसेन के द्वारा इस एकादशी को रखने के कारण इसे पांडव एकादशी अथवा भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है।

विधायक श्री यादव के साथ-साथ उपस्थित जनों ने भी मेला समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर संतराम ठाकुर तूफान सिंह दीवान लोकेश दीवान भोला निषाद बलवीर बग्गा पीतांबर दीवान लक्ष दीवान रामचरण यादव शिवचरण कुर्रे श्रवण ठाकुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव पीतांबर दीवान संयोजक खोल बाहरा निषाद तथा बड़ी संख्या में समिति के सदस्य गण एवं जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा से पहुंचे हुए श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट