महासमुन्द
सीएम से मिले दैवेभो वन कर्मी, बताई समस्याएं
19-Jun-2024 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर के नेतृत्व में दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान चंद्राकर ने मुख्यमंत्री साय को वन कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया और नियमितीकरण की वर्षों पुरानी मांग पर सार्थक पहल करने का अनुरोध किया। वन कर्मचारियों ने आग्रह किया कि यदि इन पदों पर नई भर्तियां होंगी तो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस पर सहानुभूति दिखाते हुए फिलहाल नई भर्ती को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे