महासमुन्द
बेमचा में सांसद रूपकुमारी का भव्य स्वागत
18-Jun-2024 8:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जून। महासमुंद की प्रथम नवनिर्वाचित महिला सांसद रूपकुमारी चौधरी का बेमचा आगमन पर भाजपा नेता राहुल चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद श्रीमती चौधरी ने बेमचा में भाजपा को बहुमत मिलने तथा उन्हें जीत का आशीर्वाद प्रदान करने के लिए बेमचा के ग्रामीणों का आाभार व्यक्त किया तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता राहुल चंद्राकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री नामदेव साहू, उपाध्यक्ष प्रेमुलाल, प्रेम चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे