महासमुन्द

कैप्सूल वाहन में सोया था, सुबह मृत मिला
15-Jun-2024 2:40 PM
कैप्सूल वाहन में सोया था, सुबह मृत मिला

महासमुंद, 15 जून। कार्डियो अटैक आने से 60 वर्षीय चालक की कैप्सूल वाहन में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तथा पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बलिया निवासी हरेराम यादव 60 वर्ष एक निजी कंपनी की कैप्सूल वाहन का चालक है। बीती रात सिंगोड़ा के एक ढाबे में अपने अन्य चालक मित्रों के साथ भोजन किया तथा वाहन में सो गया। प्राय: सभी चालक 6 से 7 बजे सुबह उठ जाते हैं। लेकिन हरेराम नहीं उठा। इस पर ढाबा संचालक ने वाहन में देखा तो चालक अकड़ गया था। जगाने पर भी वह नहीं जागा। जिस पर ढाबा संचालक सहित अन्य लोगों ने समीप के थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर उसका पीएम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियो अटैक से उसकी मौत हुई है।


अन्य पोस्ट