महासमुन्द

छात्रावास से कम्प्यूटर-सीसीटीवी चोरी
14-Jun-2024 9:04 PM
छात्रावास से कम्प्यूटर-सीसीटीवी चोरी

महासमुंद, 14 जून। सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर के डोंगरीयाडीपा आदिवासी छात्रावास से अज्ञात चोरों ने 2 कम्प्यूटर और 1 सीसीटीवी की  चोरी कर ली है।

सांकरा थाना प्रभारी नरेन्द्र राठौर के अनुसार छात्रावास अधीक्षिका अस्मिता प्रधान ने पुलिस को बताया है कि शासकीय अवकाश होने से छात्रावास बंद है। अस्मिता ने बताया कि 27 मई की शाम वह छात्रावास में ताला लगाकर अपने निवास चली गई। उस दिन छात्रावास में कोई कर्मचारी नहीं था। इसके बाद 28 मई 2024 को जब अस्मिता कार्यालीन समय में पहुंची तो देखा कि छात्रावास का मेन गेट का ताला व  कम्प्यूटर रुम का ताला टूटा हुआ है। कम्प्यूटर कक्ष में रखे दो नग कम्प्यूटर सेट व एक नग सीसीटीव्ही डीवीआर कीमती 30 हजार रुपए की कोई  अज्ञात ने छात्रावास में घुसकर चोरी कर ले गया है।

 मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380, 457 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट