महासमुन्द
पिता से मारपीट-धमकी, बेटे पर जुर्म दर्ज
14-Jun-2024 2:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 जून। बसना थानांतर्गत ग्राम अरेकेल में एक पिता ने पुत्र को कहीं काम करने जाया करो, फ ालतू घूमते रहते हो कहा तो पुत्र ने गाली-गलौज कर पिता से मारपीट की। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम अरेकेल निवासी सिरधर यादव ने 11 जून की रात 8.30 बजे अपने पुत्र बंटी यादव से कहा कि कहीं काम करने जाया करो फालतू घूमते रहते हो। मोटर सायकल की किश्त भी मुझे ही जमा करनी पड़ रही है। जिस पर उसके पुत्र बंटी यादव ने आवेश में आकर पिता से गाली-गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट की। पश्चात बेटे ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी देकर हाथ में पहने चुड़े से मारपीट की। जिससे पिता को काफी चोटें आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे