महासमुन्द

आंध्र और ओडिशा से जामुन की खेप बाजार तक
12-Jun-2024 3:48 PM
आंध्र और ओडिशा से जामुन की खेप बाजार तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 जून। बाजार में अब काले मीठे रसीले जामुन की आमद हो चुकी है। अभी यह आम लोगों की पहुंच से बाहर है और तीस रुपए एक पाव के मतलब पूरे 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से इसकी बिक्री हो रही है। बताया जा रहा है कि रेल मार्ग से होकर आंध्रप्रदेश और ओडिशा से जामुन की खेप महासमुंद  बाजार तक पहुंच रही है और पसरे में पहुंचते ही लोग इसे हाथों हाथ खरीद रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट