महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11जून। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2024 एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा प्रभात मलिक कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के मुख्य परीक्षा हेतु 7 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहले टेस्ट का आयोजन किया गया एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 10 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पांचवें टेस्ट का आयोजन किया गया।
विज्ञप्ति में डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा हेतु 7 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहला टेस्ट पेपर -1 का आयोजन किया गया। कुल 200 नंबर का पेपर हुआ। इसमें हिंदी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा आदि के प्रश्न पूछे गए थे।
7 टेस्ट के क्रम में दूसरे टेस्ट का आयोजन
11 जून को पेपर - 2 निबंध का टेस्ट आयोजित होगा एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 10 टेस्ट रीज के क्रम में आज सहायक शिक्षक हेतु टेट का पांचवां व अंतिम टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर धारित मेगा टेस्ट -5 हुआ। जिसमें 150 नंबर का पेपर हुआ। में बाल विकास, हिंदी, अंग्रेजी, आदि के प्रश्न पूछे गए थे।
पांचवे टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 91 परीक्षार्थियों और अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले 63 परीक्षार्थी कुल 154 परीक्षार्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। 10 टेस्ट के क्रम में शिक्षक हेतु टेट का पहला टेस्ट पेपर का आयोजन 12/06/2024 को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-1 आयोजित होगा।
श्री साव ने बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और छत्तीसगढ़ मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण में आकर संपर्क कर सकते हैं।