महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11जून। सरायपाली थाने की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक युवक को 75 हजार रुपये कीमत की 5 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश साहू ने बताया कि थाना सिंघोड़ा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को राजमार्ग स्थित मुरमुरी चौक में घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपने पास रखे काला रंग के पिट्टू बैग में गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ बेचने ले जाना बताया आरोपी ने अपना नाम गुडडु गडि़तया निवासी वार्ड नंबर 01 बारगढ़ थाना व जिला बरगढ़ ओडिशा का निवासी होना बताया। जिनके कब्जे की पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर पिट्टू बैग के अंदर खाखी रंग से टेपिंग किया हुआ 5 किलोग्राम जिसकी कीमत 75 हजार रुपये नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे जप्त कर थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।