महासमुन्द

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कई कार्यक्रम
10-Jun-2024 3:57 PM
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कई कार्यक्रम

जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं-नागरिकों से मिले प्यार से भाव विभोर हूं-त्रिभुवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 जून। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा समाजसेवी त्रिभुवन महिलांग का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक रूप से जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं नागरिकों से जन्मदिन पर मिले स्नेह के लिए श्री महिलांग ने सभी का आभार जताया है। शुक्रवार को अपने जन्मदिन की शुरुआत पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने पैतृक ग्राम जोबा में भगवान की पूजा-अर्चना कर की। बाद उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

गांव जोबा से वे सीधे ग्राम बेलसोंडा स्थित कस्तूरबा गांधी अनाथालय और दलदली रोड स्थित वृदाश्रम पहुंचे जहां बच्चों और बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। शाम को कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत समारोह और केक काटने का कार्यक्रम रखा। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत एनएचएआई 53 बिरकोनी स्थित महानदी और केसरिया रेस्टोरेंट से हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर आतिशी स्वागत किया बाद केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

इस दौरान बिरकोनी में स्वागत के बाद करीब डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों में उनका काफिला शहर की ओर रवाना हुआ। खरोरा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और केक काटकर स्वागत कर उनका जन्मदिन मनाया। बाद शहर में  तिवारी हॉस्पिटल, बस स्टैंड, सब्जी बाजार सब्जी विक्रेता संघ और अन्य ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

शहर के अंबेडकर चौक में गोलू मदनकार और समर्थकों ने डीजे और डांस के साथ उनका स्वागत किया। गंजपारा स्थित नूरानी और नयापारा शिव चौक में मुस्लिम जमात व अन्य ने स्वागत किया। नेहरू चौक में सभापति बबलू हरपाल फैन्स क्लब द्वारा आतिशबाजी और डीजे में गीत-संगीत के साथ स्वागत किया गया।

पालिका कार्यालय के पास नपा कर्मचारी संगठन, बीटीआई रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह उद्यान में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूरे स्वागत कार्यक्रम में उनके साथ उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पुत्र अंकित महिलांग, सादिक याजदानी, सभापति बबलू हरपाल, पवन पटेल, गोलू मदनकार, अरिश अनवर, सूरज नायक, विक्रम ठाकुर समेत बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट