महासमुन्द

महासमुंद स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर एक-एक वाटरकूलर, यात्री परेशान
10-Jun-2024 3:55 PM
महासमुंद स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर एक-एक वाटरकूलर, यात्री परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 जून। स्थानीय रेल्वे स्टेशन के दोनों प्लेटफ ार्म पर मात्र एक-एक वाटर कूलर लगाया गया है, जो अर्याप्त है। शीतल पेय की सुविधा के मद्देनजर इन वाटर कूलरों से यात्रियों को अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के जिला रेल्वे स्टेशन में शीतल जल का टोटा है। यहां प्लेटफार्म क्रमांक एक एवं दो में मात्र एक-एक वाटर कूलर लगा है। जो लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या के अनुरूप हर किसी को शीतल जल उपलब्ध नहीं करा पाता।

यहां ट्रेनों के रुकते ही यात्री बोतल लेकर वाटर कूलरों तक दौड़ पड़ते हैं, लेकिन भीड़ के चलते यहां सभी को पानी नहीं मिल पाता। यात्रियों के अनुपात में हर किसी यात्री को शीतल जल नसीब नहीं हो रहा।

गौरतलब है कि महासमुंद के जिला रेल्वे स्टेशन में लोकल, पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपर फास्ट सभी गाडिय़ों का स्टॉपेज महज दो मिनट का है। ऐसे में भीड़ के अनुरूप एक-एक वाटर कूलर से शीतल जल प्राप्त करना टेढ़ी खीर है।

यह भी अवगत हो कि प्लेटफार्म क्रमांक 1 में नया बुकिंग काउंटर व आरपीएफ  थाना के बीच वाटर कूलर लगा है। जहां वर्तमान में प्लेटफार्म का कार्य प्रगति पर है। वहां मिक्सर मशीन के अलावा प्लेटफार्म ऊंचा करने मिट्टी का मलबा पड़ा है। इसके आसपास का स्थान अस्त-व्यस्त है। ऐसे में पानी लेने व पानी लेकर ट्रेन में चढऩा खतरे से खाली नहीं है।

जबकि प्लेटफार्म क्रमांक एक व दो में कुछ स्थानों पर दो-दो, चार-चार की संख्या में पेयजल की व्यवस्था सेवाभावी लोगों द्वारा की गई है। दूसरी ओर यात्रियों ने सुझाव देकर रेल प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है कि जिला रेल्वे स्टेशन में दो मिनट का स्टापेज दिया है। इसे 5 मिनट करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि महासमुंद रेल्वे स्टेशन में दिनभर में दर्जनभर से अधिक ट्रेनों का स्टापेज है।


अन्य पोस्ट