महासमुन्द

चरित्र शंका, पत्नी व बेटे पर प्राणघातक हमला
10-Jun-2024 3:36 PM
चरित्र शंका, पत्नी व बेटे पर प्राणघातक हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 जून। पत्नी की चरित्र पर शंका करते हुए प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाने वाले पति के विरूद्ध कोमाखान पुलिस ने भादवि की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है।

पुलिस डीएसआर से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया जमुना बरिहा ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बागबाहरा ने कोमाखान थाना पहुंचकर लिखित में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके जीजा संतोष बरिहा निवासी चोरभ_ी द्वारा शराब के नशे में जमुना की बड़ी बहन मालती बरिहा व बहन बेटा सिद्ध को मारपीट कर प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया है।

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि करीब 6-7 वर्ष पूर्व उसकी बड़ी बहन मालती बरिहा का विवाह चोरभट्टी निवासी संतोष बरिहा से सामाजिक रीति रिवाज से हुआ है। बीते 8 जून को मालती बरिहा व बेटा सिद्धू को संतोष बरिहा द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाने की सूचना उन्हें मिली। जिसे 112 डायल के माध्यम से सरकारी अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया। डंडे के वार से सिर पर गंभीर चोट आने से बागबाहरा अस्पताल से उन्हें रायपुर किया गया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी सतोष बरिहा चोरभ_ी चौकी दुहलू निवासी के विरूद्ध 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट