महासमुन्द
बुजुर्ग पिता ने गुहार लगाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 जून। बुजुर्ग दम्पति ने अपनी ही बेटी-दामाद पर फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हथियाने की शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
75 वर्षीय लखन बरीहा व उनकी पत्नी ग्राम लहरौद में ही निवास करते हंै। लखन की दो संतान है दोनों ही बेटी हंै और दोनों की शादी हो गई है।
लखन ने टीआई को सौंपे शिकायत में बताया कि उसके चाचा सुकलाल के नाम पर लहरौद में कृषि भूमि खसरा नं 778 ,791,806 कुल रकबा 0,3500हे. दर्ज थी। सुकलाल की मृत्यु हो गई। सुकलाल की कोई संतान नहीं थी तो जमीन लखन के नाम पर दर्ज होनी थी, जिसे नियमानुसार दर्ज भी कर दी गई।
आरोप लगाया कि पिता के वृद्ध होने का फायदा उठाते हुए छोटी बेटी भानबाई व दामाद सतराम ने लखन को फौती दुरुस्ती के नाम पर धोखा करते हुए पिथौरा रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर पिता के नाम पर दर्ज भूमि को दान पत्र रजिस्ट्री फर्जी तरीके से कराकर अपने नाम करा लिया। उसके पढ़ा-लिखा नहीं होने और वृद्ध होने का फायदा उठाया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार लखन को बेटी व दामाद ने पटवारी के रिकार्ड दुरूस्त करवाने व फ ौती कटवाने के लिए धोखा करते हुए जमीन अपने नाम करा लिया।
दिलचस्प बात ये भी है कि रजिस्ट्री में गवाह पति व बेटे को बना दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लखन अपने कृषि कार्य करने के लिए सरकारी सोसाइटी गया। वहां पता चला कि लखन की जमीन को उनकी बेटी ने अपना नाम करा लिया है। अब पिता दर दर के ठोकरे खा रहा है।
पीडित पिता ने अपने बेटी व दामाद के खिलाफ पिथौरा थाने में शिकायत की है।