महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जून। मछली पालन विभाग महासमुंद के अधीन केशवानाला चरौदा सिंचाई जलाशय, औसत जलक्षेत्र 216.00 हेक्टेयर को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय लीज पट्टे पर दिया जाना है।
सहायक संचालक मछली पालन ने बताया कि पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूह; सामान्य क्षेत्र में धीवर, ढीमर, निषाद, केंवट, कहार, मल्लाह के पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूह को प्राथमिकता एवं अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग के पंजीकृत मत्स्य सहकारी समितियों एवं मछुआ समूह को प्राथमिकता होगी।
स्थानीय महिला स्व सहायता समूह; सामान्य क्षेत्र में धीवर, ढीमर, निषाद, केंवट, कहार, कहरा, मल्लाह के स्व सहायता समूहों को प्राथमिकता एवं अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्व सहायता समूह व छग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व सहायता समूहद्ध को प्राथमिकता होगी।
इसी तरह मछुआ व्यक्ति, मत्स्य कृषक ऐसे मछुआ व्यक्ति बेरोजगार युवा जो मछली पालन में डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर हो। ऐसे क्षेत्र जहाँ वर्ष 1965 या उसके पश्चात् मकान, भूमि आदि डूब में आने के कारण कोई परिवार विस्थापित हो गये हो, ऐसे व्यक्तियों, परिवारों या उनके समूह समिति को संबंधित जलक्षेत्र में पट्टे पर दिये जाने हेतु प्राथमिकता दी जावेगी। इसी तरह गोधन न्याय योजना अंतर्गत निर्मित गौठान हेतु निर्मित तालाबों में मछली पालन का कार्य गौठान समिति या उनके द्वारा चिन्हित समूह द्वारा की जावेगी।
उन्होंने बताया कि योजनाओं में चयनित हितग्राही की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। पंजीकृत सहकारी समिति. पंजीयन प्रमाण पत्र, बायलॉज, सदस्य सूची, बैंकों से कर्ज नहीं प्रमाण पत्र, समिति का प्रस्ताव एवं ठहराव व विगत वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट संलग्न करना होगा।