महासमुन्द

एक क्विंटल गांजा समेत 2 कारें जब्त, आरोपियों की तलाश
09-Jun-2024 3:07 PM
एक क्विंटल गांजा समेत 2 कारें जब्त, आरोपियों की तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जून।
महासमुंद पुलिस ने दो वाहनों से एक क्विंटल गांजा कीमती 15 लाख रुपये बरामद किया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 6जून को कोमाखान पुलिस  स्टाफ अपराध पतासाजी एवं देहात भ्रमण पर कोमाखान, लुकूपाली की ओर रवाना हुआ था. जैसे ही ग्राम कोमाखान पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अलग-अलग सफेद स्वीप्ट कार एवं स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से गाजा रखकर विक्रय के लिए ओडिशा राज्य की ओर से आ रहे हैं।
 

सूचना पर पुलिस की टीम नर्रा नाका में घेराबंदी करते खड़े थे. देखा कि 2 व्यक्ति अलग अलग कारों को तेज  चलाते हुए आगे पीछे आ रही है, जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की गई। कार को आरोपियों ने नहीं रोका। तेज गति से भाग रही दोनों कारों का पुलिस ने पीछा किया। तेज गति होने से स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नर्रा राटापाली मोड़ के पास खेत में जा गिरी एवं स्वीफ्ट कार नर्रा -राटापाली मोड़ के पास बेर पेड़ से टकरा गयी, इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहन कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन का चाबी लेकर फरार हो गए।

कार की तलाशी लेने पर पीछे डिक्की में रखे 20 पैकेट एवं 10 पैकेट ड्राइवर सीट के पीछे खाली जगह में कुल 30 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक से टेप किया हुआ मादक पदार्थ गाजा एवं स्वीफ्ट  डिजायर कार के पीछे डिक्की के अंदर 20 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक से टेप किया हुआ मादक पदार्थ कुल वजनी 100 किलोग्राम कीमती 15 लाख रुपये, स्विफ्ट कार क्रमांक पुरानी इस्तेमाली कीमती 8 लाख रुपये, पुरानी इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार कीमती ढाई लाख रुपये, एक टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 5000 रुपये कुल जुमला रकम 25 लाख 55 हजार रुपये जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  थाना कोमाखान में अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्रवाई महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।
 


अन्य पोस्ट