महासमुन्द
बागबाहरा, 8 जून। देवी शक्तिपीठ मां चंडी मंदिर घुंचापाली के श्री चंडी माता मंदिर ट्रस्ट के नवीन कार्यकारिणी का गठन कल मंदिर परिसर में बैठक कर संपन्न हुआ। नवीन कार्यकारिणी में लाल चंद जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवम पोखराज साहू को सचिव नियुक्त किया गया है । मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारिणी में संरक्षक गोश्वामी चैतन्य अग्निशिखा जी महाराज ,नीलकंठ चन्द्राकर , निरंजन लाल अग्रवाल , द्वारिकाधीश यादव (पदेन विधायक) हैं। कार्यकारी अध्यक्ष- नंदकुमार चन्द्राकर, उपाध्यक्ष- रमेश चन्द्राकर, प्रेमलाल चन्द्राकर , पुष्कर चन्द्राकर हैं। उप सचिव- गणेश चन्द्राकर, मन्नू लाल चन्द्राकर , कोषाध्यक्ष - रामजी तिवारी, उप कोषाध्यक्ष* - महावीर जैन, वरिष्ठ सलाहकार- दानवीर शर्मा हैं। मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य-शंकरलाल चन्द्राकर, पूनम चंद ओझा, राज नारायण शुक्ला ,चुलेश्वर चौव्हान, पुरुषोतम ओझा , सिकन्दर सिंह ठाकुर , जोगेंद्रसिंह, गणेश चन्द्राकर , बिसाहूराम विश्वकर्मा, मोहित साहु, करण ठाकुर एवं रमेश चन्द्राकर( पदेन सरपंच ) तहसीलदार बागबाहरा एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा पदेन सदस्य हैं।