महासमुन्द
प्रेरक समिति ने पौधे बांटे, रोपे पौधे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 8 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम मुड़पार में प्रेरक समिति बलौदाबाजार के द्वारा बच्चों एवं बुजुर्गों को पौधा वितरण किया गया एवं सभी के घर-घर जाकर बाड़ी में आम, कटहल, अमरूद, करौंदा, आंवला, नीम,करंज, जामुन,पीला गुलमोहर, देशी आम, सिंदुर का पौधा रोपित कर पानी डाला।
यह पौधा रोपण कार्य महिने भर घर-घर जाकर करेंगे। इस पर्यावरण दिवस में ग्राम के संजीव ठाकुर, जगतराम, जगदीश, नीतु ठाकुर, राजिम बाई,संतोषी बाई, रामायण बाई, गणेश राम,भारती ठाकुर, एवं प्रेरक समिति के साथी संतोष ठाकुर ने महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ज्ञात हो कि एक ओर शहरों में हरे भरे सैकड़ों पेड़ों की बलि देकर नगर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, वहीं वन ग्राम के ग्रामीणों ने पर्यावरण बचाने का सराहनीय कार्य किया है। क्षेत्र के शहरों से लगे ऐसे अनेक ग्राम हैं, जहां जंगल काट कर ग्रामीण अधिकार पत्र की मांग करने के लिए आंदोलन तक करते दिखाई देते हैं, परन्तु वास्तव में वनों की रक्षा कर रिक्त एवं घर की बाड़ी में भी पेड़ पौधे लगाकर बच्चों को भी पर्यावरण की रक्षा करने की सीख दे रहे हैं। क्षेत्र के पर्यावरण रक्षक उक्त ग्रामीणों की सराहना कर रहे हंै।