महासमुन्द

पर्यावरण को वातानुकूलित बनाने ग्रामीण जंगलों में बीजों की गेंद बनाकर डाल रहे
07-Jun-2024 8:25 PM
पर्यावरण को वातानुकूलित बनाने ग्रामीण जंगलों में बीजों की गेंद बनाकर डाल रहे

 पौधारोपण कर पेड़ों को बचाने बढ़ाने का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7जून। श्रीजन कल्याण समाज सेवी संस्था प्रमुख हेमलता राजपूत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि प्रतिवर्ष की भांति भी इस वर्ष संस्था द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस का आयोजन ग्राम खड़सा-लहंगर में किया गया।

 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को वातानुकूलित बनाना और ग्रामीणों के बीच यह संदेश देना कि हमारे पूर्वजों के समय से चल रही रीति-रिवाज और जंगल और पर्यावरण, जैव विविधता का क्या महत्व है, इसे बताना और देशी बीजों का संग्रहण कर बीजों का गेंद बनाकर उसे जंगल में फेंकना, ताकि बरसात के समय नये पौधों का उगना संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि जंगल को बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि वर्तमान समय में पर्यावरण की स्थिति दुखद है। इस वक्त बढ़ते तापमान ने मानव जीवन के साथ सभी जीव का जीना बहुत मुश्किल कर दिया है। ऐसे समय में हम जागरुक होकर पर्यावरण को सभी जीव जन्तु मनुष्य के रहने लायक नहीं बनायें तो यहां जीवन संभव नहीं है। इसीलिए संस्था विगत पांच वर्षों से लगातार 5 जून पर्यावरण दिवस से पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिये देशी बीजों का संग्रहण कर बीज गेंद बनाना, नर्सरी तैयार करती है, फिर प्रत्येक वर्ष लक्ष्य के आधार पर पौधों का वृक्षारोपण करती है। 

इन्हीं उद्देश्यों को इस वर्ष पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में 15 प्रकार के वनोपज बीज गेंद, जिसकी कुल संख्या 2572 थी। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम ग्राम प्रमुख सरपंच मोना देवदास और ग्राम खड़सा की गुलाबी गैंग भारत माता वाहिनी संघ की महिलाएं भी शामिल थीं। सभी के द्वारा आने वाले दिनों में सघन वृक्षारोपण करने का संकल्प किया गया।


अन्य पोस्ट