महासमुन्द

16 को संडे, 17 बकरीद, 18 को खुलेंगे स्कूल, पुस्तकें, गणवेश का वितरण जारी
06-Jun-2024 7:44 PM
16 को संडे, 17 बकरीद, 18 को खुलेंगे स्कूल, पुस्तकें, गणवेश का वितरण जारी

महासमुंद, 6 जून। इस बार शासकीय व निजी स्कूलों में पढ़ाई का शुरुआत 18 जून से होगा। दरअसल, 16 जून को शासकीय सप्ताहिक अवकाश है। वहीं 17 जून को बकरीद की छुट्टी है। फलस्वरूप स्कूलें 18 जून को ही खुलेंगे। इसके लिये शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक कार्य पहले ही निबटा लिये हैं। जिन स्कूलों में शाला भवन की मरम्मत नहीं हो पायी है। स्कूल परिसर को खूबसूरत बनाने के लिये स्कूलों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, चित्र व स्लोगन बनाये जा रहे हैं। स्कूल खुलते ही बच्चों को वेलकम पार्टी दी जायेगी।

अब छात्र- छात्रायें वेलकम पार्टी के लिये अपने पालकों को बुला सकेंगे। पहले ही दिन से स्कूली बच्चों को पुस्तकें व गणवेश का वितरण किया जायेगा।

विभागीय अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 185 स्कूलों में पुस्तकें व गणवेश पहुंचाने का क्रम जारी है। 64 स्कूलों में पहुंचाया जा सका है। इधर, प्रायमरी स्कूलों में 8 जून तक पुस्तकें व गणवेश पहुंचा दिये जायेंगे। इधर, स्कूलों में सफाई तेज हो चुकी है। शिक्षा विभाग के सहा. संचालक सतीष नायर ने बताया किं स्कूलों की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है।


अन्य पोस्ट