महासमुन्द
गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 घायल
06-Jun-2024 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जून। सामने जा रही कार अचानक मुड़ गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक सडक़ में गिर गए। वहीं पीछे आ रहे मालवाहक ने भी उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
ग्राम बेमचा निवासी धनेश चंद्राकर ने पुलिस को बताया है कि 3 जून को वह विकास साहू और इंद्र निर्मलकर के साथ बाइक से रात करीब 10 बजे जा रहे थे। एनएच-353 में बागबाहरा की ओर से आ रही कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाकर ओवरब्रिज की ओर जाने के लिए अचानक मोड़ दिया। उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। वे तीनों बाइक सहित सडक़ पर गिर गए। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही गाड़ी इंद्र निर्मलकर और विकास को घसीटते हुए आगे निकल गया। हादसे में तीनों को चोटें आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे