महासमुन्द

वृद्धजन सेवा समिति ने फिर एक बार दिया मानवता का परिचय
03-Jun-2024 2:47 PM
वृद्धजन सेवा समिति ने फिर एक बार दिया मानवता का परिचय

महासमुंद, 3 जून। वृद्धजन सेवा समिति द्वारा अज्ञात वृद्ध जो वर्षों से शिवमंदिर के पास अस्वस्थ हालात में रह रहा था, उसके निधन की जानकारी मिलने के बाद मुक्तिधाम में नगरवासियों व अधिकारियों के समक्ष अंतिम संस्कार किया गया।

ज्ञात हो कि वृद्धजन सेवा समिति इस तरह का पुनीत कार्य वर्षों से करती आ रही है। जानकारी मिलने के बाद मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा भी मृतक वृद्ध का अंतिम संस्कार किये जाने का निर्णय लिया गया था, किंतु वृद्धजन द्वारा पहल कर दिए जाने से वृद्धजन समिति द्वारा ही अंतिम संस्कार किया।

आज उक्त वृद्ध को मृत हालात में पाया गया, उसके परिजन व पहचान के व्यक्तियों का पता लगाने का प्रयास किया गया। पता न लग पाने की स्थिति को देखते हुये समिति के अध्यक्ष रुखी सिंह ठाकुर द्वारा इसकी सूचना थाना में दी गई।

सामूहिक निर्णय के तहत थाना प्रभारी अमित शुक्ला, अशोक शर्मा सीएमओ, डॉ. व्ही. ए.के. कोसरिया, उपनिरीक्षक रनसाय मिरी, प्रेम पटेल, अमृत होटल, शिक्षक एवं समाजिक कार्यकर्ता तबारक हुसैन, उदय सारथी,आवेश पात्र,परदेशी,सुनील दीप,मनीष उरकुल, कान्हा, फुलचन्द,विश्वनाथ व अन्य के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया।


अन्य पोस्ट