महासमुन्द

कारगर साबित होगा गौवंश अभ्यारण्य- सुमित
03-Jun-2024 2:46 PM
कारगर साबित होगा गौवंश अभ्यारण्य- सुमित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

  पिथौरा, 3 जून । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के गौठानों को गौवंश अभ्यारण्य में बदलने के निर्णय का बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने स्वागत किया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण संवर्धन के लिए उक्त योजना को ऐतिहासिक बताया।  श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के भाजपा सरकार गौवंश संरक्षण की दिशा में गौवंश अभ्यारण्य योजना ला रही है। इसमें युवाओं, महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही इस योजना से एक पंथ दो काज वाली कहावत सिद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गोवर्धन योजना विशुद्ध रूप से गौमाता की सेवा करने के लिए यह योजना लाई जा रही और जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। पिछले कांग्रेस की सरकार ने गांव गांव गौठान तो बनाए लेकिन उनका संरक्षण-संवर्धन नहीं किया। जिसके कारण गौवंश गौठानों को छोडक़र सडक़ों पर घूमती रहीं। कांग्रेस सरकार की गौठान योजना पूरी तरह फ्लॉप रही।


अन्य पोस्ट