महासमुन्द

संविदा पदों के लिए वरीयता सूची जारी
02-Jun-2024 7:42 PM
संविदा पदों के लिए वरीयता सूची जारी

महासमुंद, 2 जून। केंद्र सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए एक अंब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की है। मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हब स्थापित किया गया है। जिसमें विभिन्न संविदा पदों के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि दावा आपत्तियों के निराकरण पश्चात वरीयता सूची  जारी की जा रही है।

 उक्त वरीयता सूची अंतिम सूची नहीं है। वरीयता की सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद  की सूचना पटल पर एवं महासमुंद जिले के वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। वरीयता सूची के आधार पर 1अनुपात 10 में अभ्यर्थियों  को कौशल परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।


अन्य पोस्ट