महासमुन्द
महासमुंद,2जून। एनएच-53 झलप स्थित छिलपावन चौक में कल शाम 5 बजे एक हादसे में सायकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक छिलपावन की ओर से झलप बाजार जाने एनएच-53 क्रॉस कर रहा था। तभी तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर चोट आने से अस्पताल ले जाते समय ग्रामीण की मौत हो गई। पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि ग्राम छिलपावन निवासी लीलू उर्फ रामलाल धीवर पिता स्व.सुखरू राम धीवर (47) अपने सायकल से झलप बाजार जाने निकला था। छिलपावन चौक पर क्रॉस करते समय रायपुर की ओर से तेज गति से आ रहे माजदा ट्रक क्रमांक एमएच 16 सीड 7345 ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आयी। घायल को प्राथमिक स्वास्यि केंद्र झलप ले जाकर प्राथमिक उपचार पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव ले जात समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।