महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2 जून। बागबाहरा से 8 किमी दूर एनएच 353 पर ओम ढाबा के पास कल सुबह दो बाइक आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे रायपुर भेज दिया गया। जबकि तीसरे साथी के हाथ और सिर में चोटें आयी है।
घटना के बाद खरियार रोड से बागबाहरा की ओर आ रही बाइक चालक टक्कर के बाद बाइक लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 304 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मृतक का शव पीएम पश्चात उसके परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा कल सुबह 8.30 बजे कोमाखान थाना क्षेत्रांतर्गत एनएच 353 स्थित ओम ढाबा के पास घटित हुआ। बोहारडीह निवासी रेखराज यादव 23 वर्ष अपने दो साथियों के साथ कोमाखान रेक प्वांईट में हमाली काम करने जा रहा था। बाइक उसका साथी केवल पटेल चला रहा था और वह बीच में बैठा था। उक्त स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गयी। इस हादसे में रेखराज की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो ग्रया है। दोनों घायलों को स्थानीय शासकीय अस्पताल में लाया गया। उसमें केवल पटेल को उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया।