महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1जून। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के शीर्ष अधिकारी ने 30 मई को बैठक के बाद समोदा-अछोला समूह जल प्रदाय योजना की साइट तेज धूप के बीच देखी। वे योजना की अलग-अलग साइटों पर गए।
ग्राम अछोली में महानदी के भीतर एक किनारे इंटेकवेल का निर्माण कार्य देखा। नदी के भीतर 10 मीटर की खुदाई हो चुकी है। सीपेज से नदी का पानी बार-बार भर जाता है। इस पानी को निकालने के लिए वहाँ 5 और मोटर पंप लगाने के निर्देश दिए। ताकि पानी शीघ्रता से बाहर निकाला जा सके और निर्माण कार्य भी शीघ्रता से हो सके।
भोरिग में श्री गुप्ता और श्री गौर ने जिलाधिकारियों के साथ निर्माणाधीन एमबीआर मास्टर बैलेसिंग रिजरवायर के फाउंडेशन निर्माण के लिए चल रहे गड्ढा खुदाई को करीब से जाकर देखा। जलकी और अछोला में भी उन्होंने एमबीआर का निर्माण कार्य देखा। यहां भी उन्होंने बारिश के पूर्व ग्राउंड लेवल का कार्य पूर्ण कर लेने कहा।
इस दौरान ईई श्री वर्मा समेत अनेक अधिकारी साथ थे।
66.58 करोड़ की इस योजना से 48 गांवों की करीब 70.80 हजार की आबादी को शुद्धिकरण के बाद महानदी का पानी घर-घर पहुंचेगा।