महासमुन्द

पानी टंकी निर्माण में अवरोध करने वाले की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे मोखा के ग्रामीण
01-Jun-2024 3:53 PM
पानी टंकी निर्माण में अवरोध करने वाले की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे मोखा के ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1जून। शासकीय कार्य में बाधा डाल रहे दंपत्ति के विरुद्ध कल जिला मुख्यालय महासमुंद से लगभग 45 किलोमीटर दूर बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चिंगरिया अंतर्गत आश्रित ग्राम मोखा के ग्रामीण महिला-पुरुषों ने लगभग 100 की संख्या में कलेक्टर महासमुंद और पुलिस अधीक्षक से कर अपनी गुहार लगाई।

उन्होंने बताया कि ग्राम मोखा में शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 395 में जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें उक्त प्लाट के पीछे रामेश्वरी अपने पति ईश्वर के साथ निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। जिसकी सूचना पूर्व में थाना कोमाखान को दिया गया था। थाने में सूचना देने के बाद रामेश्वरी ने अपने पति के साथ ग्राम सरपंच सृष्टि गोविंद चंद्राकर एवं अन्य ग्रामीणों के साथ 30 मई को धक्का मुक्की किया। इस घटना में सरपंच को चोटें आई है। सरपंच के गले में पहनी हुई सोने की चैन धक्का मुक्की में कहींगिर गया।

ग्रामीणों ने बताया कि उपरोक्त महिला अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा के अंतर्गत फंसा देने की धमकी देती है। जबकि महिला और उसका परिवार अन्य ग्राम भिलाई दादर के निवासी हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए निराकरण करें।

 इस दौरान गिरधर, रामलाल, रमेश, रोहित, मोहन, गंगाबाई, पुष्पा, अनिता, विमला, सविता सहित करीब सवा सौ ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट