महासमुन्द

गर्म हवाएं चल रहीं, लू का खतरा बढ़ा
01-Jun-2024 2:06 PM
गर्म हवाएं चल रहीं, लू का खतरा बढ़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जून। भीषण गर्मी में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है। पारा चढऩे के साथ लू  हीट एंड स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी. कुदेशिया ने लोगों से शरीर में पानी की कमी न होने देने की अपील की है। कहा है कि ज्यादा गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आमतौर पर लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव और इसके प्रबंधन हेतु व्यापक जन.जागरूकता के लिए विस्तृत जानकारी प्रसारित की है।


अन्य पोस्ट