महासमुन्द
पाबंदी के बाद भी पराली जला रहे किसान
01-Jun-2024 2:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1जून। जिले के नर्रा क्षेेत्र में साधन संपन्न ट्यूबवेल वाले किसानों ने रबी धान फसल की कटाई पूरी कर ली है। अब किसान खरीफ फसल की तैयारी के लिए सोसाइटियों से खाद-बीज का उठाव भी कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने रबी फसल धान की कटाई के बाद अब खरीफ की तैयारी के लिए पाबंदी के बाद भी पराली जलाना शुरू कर दिया है। इससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे