महासमुन्द

गांजा तस्करी, 10 साल कैद, 1 लाख अर्थदंड
31-May-2024 4:16 PM
गांजा तस्करी, 10 साल कैद, 1 लाख अर्थदंड

महासमुंद, 31 मई। गांजा के अवैध परिवहन के मामले में आरोप दोष सिद्ध होने पर एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने उत्तरप्रदेश के  राजापुरा निवासी रामजतनराम को 10 वर्ष की कठोर कारावास व 1 लाख रुपए के अर्थदंड से दडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा दंडनीय होगी।

अभियोजन के अनुसार खल्लारी थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक स्वराज त्रिपाठी ने 11 जून 2019 को वाहन चेकिंग के दौरान एनएच 353 खल्लारी चौक में बागबाहरा की ओर से आ रहे एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 82 टी 2628 को रोका और वाहन की तलाशी लेने पर 5 बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा 134 किलो ग्राम डाला में रखा मिला। आरोपी रामजतनराम से पूछने पर बताया कि उक्त गांजा ओडिशा से खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा है। गांजा जब्त कर एनडीपीएस की कार्रवाई की गई। विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौंपा था। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र कुमार साहू ने पैरवी की।


अन्य पोस्ट