महासमुन्द
राशि ने अयोध्या पहुंच प्रभु श्रीराम से की शहरवासियों के लिए मंगलकामना
31-May-2024 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,31मई। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बुधवार को पुत्र अंकित महिलांग और अन्य परिवारजनों के साथ अयोध्या पहुंचीं और प्रभु रामलला के दर्शन किये। उन्होंने प्रभु श्रीराम से देश के साथ ही महासमुंद नगर को अयोध्या सा बनाने के साथ नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर दर्शन कर अपना अनुभव बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की जितनी अलौकिक प्रतिमा है, उतना ही अलौकिक मंदिर का निर्माण भी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे