महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,30 मई। जमीन विवाद के चलते एक परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट की गई। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।
ग्राम जंगलबेड़ा निवासी बसंत बंछोर ने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी मां मथुरा बाई के नाम पर 15 डिसमिल पैतृक जमीन है। इसमें से साढ़े सात डिसमिल जमीन को उनकी मां ने मुरलीधर साहू के पास एक माह पूर्व बेचा था। 16 मई को वह अपनी मां के साथ बाजार जा रहा था। इसी दौरान देखा कि उनके खाली जमीन में भागीरथी साहू, मुरलीधर साहू, भोजराज साहू व जुगल किशोर जमीन की सीमा को बढ़ा कर आबादी जमीन को कब्जा करने के लिए अमित सेठ से उनके मजदूरों के साथ वेल्डिंग काम करा रहा था। ऐसा करता देख प्रार्थी की मां द्वारा हमारी बची हुई जमीन में कब्जा क्यों कर रहे हो कहने पर मुरलीधर साहू ने गाली-गलौज करने लगा। साथ ही जमीन हमारा है तुम लोग बोलने वाले कौन होते हो कहकर धमकी देते मुरलीधर साहू, भागीरथी साहू, भोजराज साहू व जुगल किशोर ने रॉड से मारपीट की। जिससे प्रार्थी व उनकी मां को चोटें आई।
विवाद को देखते हुए प्रार्थी के पिता सुभाष बंछोर व भाई दिनेश बंछोर बीच.बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।