महासमुन्द
हज के लिए रवाना हुए लखानी दम्पत्ति
30-May-2024 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 मई। सरायपाली शहर के मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल नईम लखानी एवं उनकी पत्नी फातिमा लखानी कल हज के लिए रवाना हुए।
सुन्नी मुस्लिम जमात सरायपाली के अध्यक्ष शाहीद हुसैन व सदस्यों के साथ-साथ रहनुमा कमेटी के अध्यक्ष आबिदा खानम व उनकी टीम के द्वारा मदरसा निजामिया में हज में जा रहे लखानी दम्पत्ति का इस्तकबाल किया गया। साथ ही मदरसा निजामिया से जुलूस की शक्ल में नाद पढ़ते हुए बाजे-गाजे के साथ उन्हें विदा करने के लिए मुस्लिम कब्रिस्तान तक पहुंचे। जहां मरहूमों के कब्र पर मौलाना अब्दुस्सत्तार अशरफी के द्वारा फातिहा पढ़ी गई और वहां से दम्पत्ति को हज के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के सदस्य, बड़े-बुजुर्ग व महिलाएं उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे