महासमुन्द

25 भैंसों को कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे बूचडख़ाना, यूपी के 3 पकड़ाए
29-May-2024 4:25 PM
25 भैंसों को कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे बूचडख़ाना, यूपी के 3 पकड़ाए

महासमुंद, 29 मई। जिले की पटेवा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कल झलप छिलपावन चौक के पास पशुओं की तस्करी कर रहे कंटेनर को पकड़ा है। कंटेनर में 25 मवेशियों को भरकर ओडिशा स्थित बूचडख़ाना ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 3 तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि सुबह पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एनएच-53 छिलपावन मोड़ पर कंटेनर को देखा तो अत्यधिक तेज गति से बागबाहरा की ओर जा रहा था। जिसे रोका गया। कंटेनर में 3 लोग सवार थे। जिन्होंने अपना नाम शबाब खान उप्र, हसीन कुरैशी उप्र तथा शारिक कुरैशी उप्र बताया। 

पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 25 नग भंैस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिमगा से खरीदी कर ओडि़शा बूचडख़ाने ले जा रहे थे। पुलिस ने धारा 4, 6, 10 छतीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम,11 घ क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट