महासमुन्द

मतगणना के लिए 152 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी
28-May-2024 7:19 PM
मतगणना के लिए 152 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी

महासमुंद, 28 मई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के लिए 4 जून को कृषि उपज मंडी परिसर पिटियाझर में ईव्हीएम मशीनों के मतगणना कार्य संपादन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा विधानसभावार व टेबलवार भृत्य एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39-सरायपाली, 40-बसना, 41-खल्लारी एवं  42-महासमुंद के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं।

प्रत्येक टेबल पर दो-दो कर्मचारी कुल 112 कर्मचारी तथा प्रत्येक विधानसभा के लिए 10-10 कर्मचारी कुल 40 कर्मचारी रिजर्व रखा गया है।

इस तरह कुल 152 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में 2 जून को प्रात: 10 बजे से कृषि उपज मंडी पिटियाझर परिसर महासमुंद में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देशित किया है।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के डाक मतपत्र मतगणना के लिए नोडल अधिकारी डाक मतपत्र के कार्य में सहयोग हेतु 5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में प्रशिक्षण 02 जून को प्रात: 11 बजे रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।


अन्य पोस्ट