महासमुन्द
बेस्ट बेट्समेन का खिताब अंकेश को
महासमुंद, 28 मई। जिले के बसना स्थित युगांतर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गोवा में 18 से 22 मई तक आयोजित टी-10 ओवर आर्म राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया है। विद्यालय की टीम ने मुंबई महाराष्ट्र की टीम को हराकर चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
मुंबई की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 85 रन बनाए। युगांतर की टीम ने इस लक्ष्य को प्राप्त कर 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करायी। बसना निवासी अंकेश अग्रवाल को बेस्ट बैट्समेन के खिताब से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में युगांतर की टीम ने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केरलए तेलंगानाए गोवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में केरल, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना और गोवा की टीमों ने भाग लिया। जिसमें युगांतर की टीम ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जीत दर्ज की।
युगांतर की ओर से अंकेश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, अभय कश्यप, यशवंत सारथी, भूयेश चतुर्वेदी, प्रज्ज्वल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बिवन सराफ, प्रथम सकुनिया, आदित्य अग्रवाल ने भी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमेन विनोद सदानी, सेक्रेटरी विनय डड्डा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक अकेडमिक्स तथा स्पोट्र्स सुशील कोठारी अजय सिंगी, नरेंद्र कोटडिया, पीआर स्पोटर्स आफिसर दिनेश प्रताप सिंह, अशोक मेहरा, कोच संतोष यादव, मैनेजर नवनीत द्विवेदी सहित स्कूल की ओर हर्ष व्यक्त किया गया है।