महासमुन्द

तीन रेत भरी, एक खाली हाईवा, 1 चेन माउंटेन जब्त
28-May-2024 3:53 PM
तीन रेत भरी, एक खाली हाईवा, 1 चेन माउंटेन जब्त

महासमुंद, 28 मई। बीती रात कोतवाली पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन कर रही 2 हाईवा को जब्त कर खनिज विभाग को सौंप दिया है। इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में खमतराई रेत घाट में एक रेत से लदी और खाली खड़ी हाईवा समेत एक चैन माउंटेन मशीन जब्ती की कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात में पेट्रोल पंप के समीप रेत से भरे 2 हाईवा को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। लेकिन चालक किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा सका। जिससे रेत परिवहन की वैधता का पता चले। तत्पश्चात पुलिस ने दोनों हाईवा को जब्त कर खनिज विभाग को सौंपने की कार्रवाई शुरू की।

इसी तरह बीते सप्ताह सिरपुर क्षेत्र के ग्राम खमतराई में रेत घाट से एक रेत भरी और दूसरी खाली खड़ी हाईवा समेत एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया था।


अन्य पोस्ट