महासमुन्द
महासमुंद, 28 मई। औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी में कल सुबह तुलसी फॉस्फेट कंपनी में फेब्रिकेशन में जुटे एक मजदूर की करीब 80 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। कोटवार के आने से पहले ही प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार गौतम यादव पिता जागेश्वर यादववार्ड नंबर.9 बंगलापारा तुमगांव रसायनिक खाद बनाने वाली तुलसी फॉस्फेट कंपनी में कल सुबह फेब्रिकेशन का काम कर रहा था। और लोग भी अपने काम पर जुटे थे। करीब 9 बजे 80 फीट की ऊंचाई पर प्रोफाइल शीट लगाते समय गौतम जमीन पर आ गिरा। उसके गिरते ही आसपास से लोग मौके पर पहुंचे।
बताया गया है कि मौके पर उसकी मौत हो गई थी। प्रबंधन के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।