महासमुन्द
मारपीट में 2 के विरूद्ध जुर्म दर्ज
28-May-2024 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 मई। स्थानीय सितली नाला के पास प्रार्थी से आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वार्ड 21 सुभाष नगर निवासी रमेश लहरे सुबह करीब 10.20 बजे अपने साथियों रूपदास मानिकपुरी, खिलावन साहू व एक अन्य के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी मनोज तथा छोटू वहां आकर बहस करने लगा।
मना करने पर गाली-गलौच करते हुए पत्थर उठाकर मारने दौड़ा तथा हाथ-मुक्का से मारपीट की। मारपीट से प्रार्थी के बाएं हाथ की कलाई, गाल व कान के पास चोट आई है।
पुलिस ने रमेश की रिपोर्ट पर आरोपी मनोज स्वीपर,छोटू स्वीपर के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे