महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। जिला बैडमिंटन संघ महासमुंद के तत्वावधान में 2 दिवसीय क्लब युगल बैडमिंटन होम टूर्नामेंट का आयोजन वन विद्यालय परिसर अंतर्गत इंडोर ग्राउंड में किया गया। इस घरेलू प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 25 मई को किया था।
टूर्नामेंट में महासमुंद एवं आरंग बैडमिंटन क्लब के 30 प्लस उम्र एवं अंडर 30 उम्र के कुल मिलाकर 30 टीमों ने भाग लिया। जिसमें 34 बच्चें जो 30 वर्ष से कम के थे एवं 26 खिलाड़ी ज़ो 30 वर्ष से अधिक के थे, शामिल हुए। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिये इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 30 वर्ष से कम उम्र के खिलाडिय़ों में मयंक श्रीवास्तव एवं मृणाल की जोड़ी ने सौम्य चन्द्राकर की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में, विजय ठाकुर एवं प्रकाश चन्द्राकर की जोड़ी ने राजा गुरूदत्ता एवं विक्की साहू की जोड़ी को 22-20, 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला मयंक श्रीवास्तव एवं मृणाल तथा विजय ठाकुर एवं प्रकाश चन्द्राकर की जोड़ी के बीच हुआ। जिसमें मयंक श्रीवास्तव की जोड़ी 21-15,21-10 से विजेता बनी। विजेता एवं उपविजेता को जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, संघ के सचिव घनश्याम सोनी एवं संघ के सहसचिव देवेन्द्र चन्द्राकर, राजा गुरूदत्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गौरव चन्द्राकर एवं समस्त जिला संघ के सदस्यों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।
वन विद्यालय परिसर के कर्मचारी आकाशी द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु विजेता टीम को 501 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा बालक वर्ग 30 प्लस आयु वर्ग में विजेता एवं उवविजेता को 501-501 रुपए नगद राशि ईनाम के रूप में दी गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि देवेन्द्र चन्द्राक थे। सभी पुरस्कार देवेन्द्र चन्द्राकर, भूपेंद्र साव, मुकेश श्रीवास्तव, गिरीश विश्वकर्मा, घनश्याम सोनी, राजा गुरूदत्ता, सुदी श्रीवास्तव के हाथों दिया गया। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से कम आयु वर्ग में आरंग के उज्जवल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफ ी दी गई। इसी तरह 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विजय ठाकुर को ट्रॉफी दी गई। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव घनश्याम सोनी ने आभार व्यक्त किया।