महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के लिए 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर पिटियाझर में ईवीएम मशीनों के मतगणना कार्य संपादन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा विधानसभावार व टेबलवार भृत्य एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39-सरायपाली, 40-बसना, 41-खल्लारी एवं 42-महासमुंद के लिए 14-14 टेबल लगाए गए है।
प्रत्येक टेबल पर दो-दो कर्मचारी कुल 112 कर्मचारी तथा प्रत्येक विधानसभा के लिए 10-10 कर्मचारी कुल 40 कर्मचारी रिजर्व रखा गया है। इस तरह कुल 152 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में 02 जून 2024 को प्रात: 10:00 बजे से कृषि उपज मंडी पिटियाझर परिसर महासमुंद में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देशित किया है।
डाक मतपत्र, सहयोग हेतु 5 कर्मियों की ड्यूटी
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के डाक मतपत्र मतगणना के लिए नोडल अधिकारी डाक मतपत्र के कार्य में सहयोग हेतु 5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में प्रशिक्षण 2 जून को प्रात: 11 बजे रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है।