महासमुन्द

युवक ने की आत्महत्या
26-May-2024 3:37 PM
युवक ने की आत्महत्या

महासमुंद,26 मई। महासमुंद कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम घोड़ारी वार्ड 12 निवासी युवक ने अज्ञात कारण से घर के म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई की रात 34 वर्षीय मदन यादव पिता मनहरण यादव घोड़ारी निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना राहुल यादव पिता मनहरण यादवने सिटी कोतवाली में दी है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट